लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नौणी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Ankita | 10 मई 2023 at 5:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि इस दिन तक……

HNN/ सोलन

डाॅ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और कृषि व्यवसाय में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सभी कार्यक्रमों की विस्तृत विवरणिका विश्वविद्यालय की वैबसाइट से डाऊनलोड की जा सकती है। स्नातक कार्यक्रमों के लिए सामान्य सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून और स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 28 जून है। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 17 जून है। यूजी और पीजी प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा की तिथि क्रमश: 18 जून और 25 जून तय की गई है।

स्नातक कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा। जबकि स्नातकोत्तर कार्यक्रम का परिणाम 2 जुलाई को घोषित किया जाएगा। स्नातक स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची 30 जून को प्रदर्शित की जाएगी। स्नातक प्रवेश परीक्षा सोलन, हमीरपुर, सुंदरनगर, पालमपुर और रामपुर में होगी।

स्नातक प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जबकि स्नातक की स्व वित्त पोषित सीटों पर प्रवेश जमा दो परीक्षा में चार विषयों-अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी, गणित की मेरिट के आधार पर होगा। स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]