Loading...

नौलखा फ्लाईओवर पर 2 गाड़ियों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Ankita • 23 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला मंडी के सुंदरनगर के पुंघ-नौलखा बाईपास पर नौलखा फ्लाईओवर का है, यहां 2 गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। गनीमत यह रही कि गाड़ियों के एयरबैग समय पर खुल गए जिससे सबकी जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक, एक वेन्यू गाड़ी सुंदरनगर से मंडी और फॉर्च्यूनर गाड़ी मंडी से सुंदरनगर की ओर आ रही थी। इसी दौरान नौलखा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही दोनों गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान गाड़ियों के एयरबैग्स समय पर खुल गए, जिससे गाड़ियों में सवार लोग बाल-बाल बच गए अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।