Loading...

न्यूगल खड्ड में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में सुलह क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुढ़बा के साथ लगती न्यूगल खड्ड में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राहुल धीमान उर्फ भोलू निवासी वार्ड नंबर 2 सनवाड़ ग्राम पंचायत पुढ़बा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राहुल अपने मामा व कुछेक लड़कों के साथ न्यूगल खड्ड में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसके साथ आए लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

वहीं जब घटना की सूचना पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार को मिली तो वह वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल थुरल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी वहां पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। पुलिस थाना भवारना के कुलदीप सैन ने मामले की पुष्टि की है।