Loading...

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला तैयार: सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर, पुलिस का कड़ा पहरा….

SAPNA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। हालांकि राजधानी में अभी से ही सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वही न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भी 30 दिसंबर से सैलानी यहां पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस बार न्यू ईयर वीकेंड पर आ रहा है जिसके चलते हिल्स क्वीन शिमला के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने की पूरी-पूरी संभावना बनी हुई है।

इसी को देखते हुए जिला में पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है। खास तौर पर पुलिस हुड़दंग मचाने वालों पर पैनी नजर अभी से ही बनाए हुए हैं। इसके साथ ही कोई असामाजिक घटना नहीं हो इसके लिए भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है और रिज मैदान सहित माल रोड पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। न्यू ईयर पर रिज और माल रोड पर सीसीटीवी कैमरे से हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

उधर, एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। बताया कि 30 दिसंबर से पर्यटकों का यहां हुजूम उमड़ने की संभावना है। इसी के चलते पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। उन्होने कहा कि रिज मैदान और माल रोड पर न्यू ईयर के मौके पर भारी संख्या में सैलानियों का जमावड़ा लगता है। इसी को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि न्यू ईयर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों का पहरा रहेगा तथा हुड़दंग मचाने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।