पंखे से लटका मिला 32 वर्षीय महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ऊना
जिला ऊना के डंगोह खास में 32 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रमनदीप कौर उर्फ मधु पत्नी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि रमनदीप कौर के पिता की 6 माह पहले मौत हो गई थी। तब से लेकर मधु गुमसुम रहती थी।
जब घर के अन्य सदस्य आंगन में सो रहे थे, तो इस दौरान महिला का पति जो कि पेंटर है, वह घर लौटा। जब उसने अपनी पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए कहा, तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इस पर महिला के पति व स्थानीय लोगोंं ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि मधु पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब डॉक्टर वसुधा सूद ने की है।