पंचरुखी में सड़क पर ट्रक फंसने से डेढ़ घंटे बंद रही पालमपुर-पंचरुखी सड़क
HNN/कांगड़ा
पंचरुखी के पास पालमपुर-पंचरुखी सड़क पर एक ट्रक के फंसने से सड़क डेढ़ घंटे बंद रही। यह हादसा तब हुआ जब ठेकेदार ने रात को सड़क पर पाइप बदलने का काम किया था, लेकिन पाइप के फटने से वहां पर दलदल हुई मिट्टी से ट्रक फंस गया।
इस सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और लोगों को परेशानी हुई। बाद में जेसीबी की मदद से सड़क को बहाल कर दिया गया। पंचायत के उपप्रधान रमेश शास्त्री ने कहा कि ट्रक के फंसने से पालमपुर-पंचरुखी सड़क करीब डेढ घंटा बंद रही।
इस सड़क के बंद होने से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन जेसीबी की सहायता से सड़क को बहाल कर दिया गया। अब सड़क से यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।