Loading...

पंचायती राज चुनाव की तैयारी शुरू, सिरमौर में वोटर लिस्ट संशोधन प्राधिकारी नियुक्त

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Oct 2025 • 1 Min Read

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। योग्य मतदाताओं के नाम दर्ज करने और आपत्तियों का निवारण सुनिश्चित करने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नाहन

निर्वाचक नामावली हेतु पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त

उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए विभिन्न विकासखंडों में पुनरीक्षण प्राधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को सटीक और त्रुटिहीन बनाना है, ताकि पात्र मतदाता अपने नाम दर्ज करा सकें और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में शिकायत दर्ज करवा सकें।

विकासखंड अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

आदेशानुसार विकासखंड अधिकारी नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़ और कमरऊ को उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार ददाहू को विकास खंड ददाहू का प्रभार सौंपा गया है।

निर्वाचक सूची को त्रुटिहीन बनाने पर जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे और सभी को अपने अधिकार का उपयोग करने का अवसर मिल सके। आपत्तियों के निपटारे में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।