पंजवार-बाथड़ी से सलोह बढेड़ा सड़क 5 अगस्त तक बंद
पंजवार-बाथड़ी से सलोह बढेड़ा सड़क पर चल रहे उन्नयन कार्य के चलते 27 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
सड़क उन्नयन के लिए ट्रैफिक पूरी तरह बंद
जिला ऊना में पंजवार-बाथड़ी से सलोह बढेड़ा तक की सड़क पर जारी उन्नयन कार्य को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए 27 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान यातायात को महादेईयां और घालुवाल होकर सलोह चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा ताकि सड़क कार्य तेजी से पूरा किया जा सके और यात्रियों को असुविधा न हो।
पूर्व सूचना के निर्देश, संकेतक बोर्ड और प्रचार पर जोर
उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आम जनता को समय रहते सूचित किया जाए, सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और सूचना के प्रसार के सभी माध्यमों जैसे माइकिंग, सोशल मीडिया और सार्वजनिक सूचना तंत्र का उपयोग किया जाए।
जनता से सहयोग की अपील
जतिन लाल ने जनता से अपील की है कि इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके।