Loading...

पंजाब के व्यक्ति को भुक्की सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने पंजाब के व्यक्ति को 182 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राधे श्याम निवासी रुडेमाजरा नूरपुर बेदी जिला रोपड, पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम पंजाब के साथ लगते दबट में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति उन्हें देखकर घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे काबू किया और उसके पास मौजूद पॉलिथीन के बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से 182 ग्राम भुक्की बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।