पंजाब रोडवेज बस के परिचालक ने छात्रा से की छेड़छाड़

By Ankita Published: 23 Jun 2023, 11:44 AM | Updated: 23 Jun 2023, 11:44 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में एक छात्रा ने पंजाब रोडवेज के बस परिचालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। अपने दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि उसने पंजाब रोडवेज की बस में जालंधर से मुबारकपुर की टिकट ली। इस दौरान बस परिचालक बार-बार हाथ से टच कर रहा था। इसके अलावा वह बार-बार टिकट के बारे पूछता रहा।

विरोध करने पर परिचालक बदतमीजी पर उतर आया। छात्रा की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मुबारिकपुर चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। पुलिस दोनों पार्टियों को अंब थाना में लाया गया है, जहां पर पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब उपमंडल वसुधा सूद ने की है।