Loading...

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Shailesh Saini • 27 May 2025 • 1 Min Read

शिमला में राजीव भवन में नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला:

स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उनके नेतृत्व में देश ने आधुनिक भारत का निर्माण किया और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, राजेश वर्मा,

संजीव शर्मा, एस.के. सेहगल, डॉक्टर दिनेश, प्रभा वर्मा, शांता राजटा, पुष्पा शोभटा, कृष्णा जरयाल, बंसी ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, भगत राम बुशहरी, कपिल कुमार, मनीषा मेहता, रणदीप ठाकुर, विपिन कुमार और पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।