Loading...

पंडोह डैम के जलाशय में गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव

Ankita • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पंडोह डैम के जलाशय में गली-सड़ी हालत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है और व्यक्ति का शव यहां पर कैसे आया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। बता दें शव को शिनाख्त के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रखा गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति का शव पंडोह डैम के जलाशय में गली-सड़ी हालत में पड़ा हुआ था। जब यह शव डैम परिसर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने देखा और फिर पंडोह पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। पंडोह पुलिस चौकी की टीम के साथ किश्ती के माध्यम से जलाशय के बीच जाकर शव को बाहर निकाला गया।

शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में हैं और यह शव पुरुष का है जिसकी लंबाई 5 फुट 11 इंच है। इसके गले में टैटू का निशान है और बाजू पर भी कुछ लिखा हुआ है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है।