Loading...

पंडोह डैम / पंडोह डैम के खुले पांचों गेट, बीबीएमबी ने ब्यास नदी में छोड़ा 42 हजार क्यूसेक पानी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Jul 2025 • 1 Min Read

पंडोह डैम : मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बीबीएमबी ने पंडोह डैम के पांचों गेट खोलते हुए 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। स्थिति नियंत्रण में है लेकिन प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

मंडी

ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा, सतर्क हुआ प्रशासन

जलस्तर खतरे से नीचे, फिर भी एहतियात बरतने की सलाह
बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि पंडोह डैम का जलस्तर इस समय 2920 फीट है, जो खतरे के निशान 2941 फीट से नीचे है। हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए डैम के पांचों गेट खोल दिए गए हैं और 42 हजार क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है।

बग्गी सुरंग में भी भेजा गया 2000 क्यूसेक पानी
स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पंडोह डैम से बग्गी सुरंग में भी 2000 क्यूसेक पानी भेजा जा रहा है। जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट पर हैं।

लोगों और पर्यटकों को नदी से दूर रहने की अपील
ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मवेशियों को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।