लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पच्छाद की अक्षिता शर्मा का अंडर-19 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन ,राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगी सिरमौर की इकलौती खिलाड़ी

Shailesh Saini | 4 नवंबर 2025 at 6:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

सिरमौर जिले के लिए गौरव का क्षण है, जब पच्छाद उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल सरसू की जमा दो की छात्रा अक्षिता शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है।

अक्षिता सिरमौर जिले की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद स्कूल परिसर में उत्सवी माहौल है।अंडर-19 महिला वॉलीबॉल टीम में कुल 12 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है, जिसमें अक्षिता के अलावा नौ खिलाड़ी शिमला जिला से और दो खिलाड़ी कांगड़ा जिला से शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह चयनित टीम नेशनल स्कूल गेम्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी, जो 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आदर्श गदरवारा, नरसिंहपुर में आयोजित होंगी।सरसू के निकटवर्ती बनाड़ गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा की बेटी अक्षिता छठी कक्षा से ही वॉलीबॉल खेलती आ रही है।

वह पहले भी अंडर-14 में दो बार और अंडर-19 में तीन बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस बार उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।स्कूल के प्रिंसिपल रणदीप चौहान ने अक्षिता को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी।

अक्षिता की इस राष्ट्रीय स्तर की सफलता के पीछे स्कूल के पीईटी चतर सिंह और वीरेंद्र शास्त्री का प्रमुख योगदान रहा है। वीरेंद्र शास्त्री स्वयं वॉलीबॉल में सीनियर स्टेट खेल चुके हैं और स्कूल में बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देते रहे हैं। शास्त्री ने बताया कि अक्षिता खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी एक होनहार छात्रा है

चयनित टीम के सदस्य:

हिमाचल अंडर-19 टीम में अक्षिता शर्मा के साथ याशवी शर्मा, प्रकृति शर्मा, कृति चंदेल, अंकिता शर्मा, श्रुति, स्वयं सकतान, कुदरद मस्टेटा, अर्चिता, तनिश, वंशिका ठाकुर और वानी जाकटा शामिल हैं। टीम के कोच जितेश्वर दत्त, सहायक कोच संजीव कुमार और मैनेजर नीलम जिश्टू होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]