Loading...

पच्छाद में बलदेव भंडारी के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पिता के निधन पर जताई संवेदना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Jun 2025 • 1 Min Read

भाजपा नेता के पच्छाद स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, कई वरिष्ठ नेता भी रहे साथ

पच्छाद

नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख, बोले– पिता का साया होना बहुत बड़ी बात होती है
जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के जामुन की सैर गांव में भाजपा नेता बलदेव भंडारी के घर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि पिता का सिर पर होना जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है, जिसकी कमी कोई नहीं भर सकता।

ईश्वर से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है।

वरिष्ठ नेताओं ने भी दी अपनी उपस्थिति
नेता प्रतिपक्ष के साथ शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और सिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी बलदेव भंडारी के घर पहुंचे। सभी ने मिलकर परिवार को सांत्वना दी और इस दुखद अवसर पर संवेदना प्रकट की।