HNN/ राजगढ़
सिरमौर जिला के विकासखंड राजगढ़ के पझौता में एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पझौता क्षेत्र के यूथ मीडिया क्लब द्वारा नेहरू युवा केंद्र नाहन के आदेशों के अनुसार स्वामी विवेकानंद की याद में मनाये जा रहे राष्ट्रीय युवा उत्सव सप्ताह के अंतर्गत किया गया।
यूथ मीडिया क्लब द्वारा ग्राम पंचायत के प्रांगण के चारों तरफ की साफ सफाई की गई व गांव के जल स्रोतों के पास सफाई अभियान किया गया। इस युवा उत्सव सप्ताह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत प्रधान शाया सनौरा रणवीर ठाकुर और विशेष अतिथि के रूप में रतनलाल सरोलाटा उपस्थित रहे।
इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कुमारी कविता को सम्मानित किया गया। यूथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने कहा कि एकदिवसीय शिविर नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से लगाया गया था। जिसमें पंचायत के 50 से अधिक युवाओं ने भाग लिया जिसमें स्वच्छता संबंधित जागरूकता व स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए रास्ते पर युवाओं को ले जाने हेतु संस्था ने प्रण लिया गया।
इस दौरान यूथ मिडिया क्लब से उप प्रधान रमेश कुमार सचिव रमेश कुमार, सह सचिव जय प्रकाश, सदस्य रणवीर सिंह,रूपेंदर सिंह देव दत्त, शीतल कुमार, देव राज, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार विनोद कुमार नरेश कुमार, ने भाग लिया।

