Loading...

पटवारी व चौकीदार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट के पटवार सर्कल दबट मजारी के पटवारखाना बस्सी में तैनात पटवारी व चौकीदार को राज्य भ्रष्टाचार रोधी एवं सतर्कता विभाग बिलासपुर की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी हिमांशु कुमार (28) पुत्र संजय कुमार गांव बैहल कंडेला डाकघर बामटा जिला बिलासपुर व सहायक/चौकीदार नंदलाल (31) पुत्र हाकम सिंह गांव धरोट डाकघर लखनू तहसील श्री नयनादेवी जी को अमरीक सिंह निवासी गांव मजारी से उसकी भूमि के इंतकाल के बदले में रिश्वत मांग रहे थे।

अमरीक सिंह ने इसकी शिकायत राज्य भ्रष्टाचार रोधी एवं सतर्कता विभाग बिलासपुर की टीम से की। इसके बाद टीम ने रणनीति के तहत काम करते उक्त दोनों आरोपियों को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।

आरोपियों के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी थाना बिलासपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि उक्त पटवारी 8000 रुपए रिश्वत मांग रहा था और 5000 रुपए में सौदा तय हुआ था।