Loading...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर 5 माह बाद शुरू हुई ट्रेनों की आवाजाही

Ankita • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर 5 माह बाद शुरू ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई है, जिससे लोगों ने काफी राहत की साँस ली है। बता दें इतने माह से रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद थी। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परंतु अब फिर से इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ गई है। ट्रेनें चलते से लोगों में काफी ख़ुशी भी है।

जानकारी के मुताबिक, जोगिंद्रनगर से बैजनाथ, पपरोला और कांगड़ा तक चार रेलगाड़ियों ने पहले दिन रफ्तार पकड़ी। बता दें जोगिंद्रनगर से पहले दिन दस यात्रियों ने सफर किया। बता दें वीरवार को पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए सुबह आठ बजे दौड़ी रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर 9:25 बजे पहुंची।

यहां से 10:30 बजे रेलगाड़ी वापस पपरोला रेलवे स्टेशन की ओर लौट आई। दोपहर एक बजे पर फिर बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हुई। दोपहर 2:35 बजे जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद फिर 3:30 बजे बैजनाथ पपरोला की ओर लौटी।