पठानकोट-मंडी एनएच पर दरकी पहाड़ी, चपेट में आई तीन पोकलेन मशीन
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी दरकने से तीन पोकलेन मशीन इसकी चपेट में आ गई है। इस घटना में एक ऑपरेटर को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा एक अन्य की बाजू में चोट लगी है। वहीं पहाड़ी दरकने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग 32 मील से त्रिलोकपुर-सोलदाछ-कोटला मार्ग तंग होने से भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। जानकारी के मुताबिक, फोरलेन निर्माण के लिए त्रिलोकपुर में पहाड़ी की कटाई जारी है।
लेकिन देर रात 3:00 बजे मंदिर के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया और नीचे काम कर रही तीन पोकलेन मशीन इसकी चपेट में आ गई। हालाँकि गनीमत रही कि मशीन ऑपरेटर इसकी चपेट में नहीं आए। एक ऑपरेटर को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, एक अन्य की बाजू में चोट लगी है।
