Loading...

पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर धंसा डंगा, वाहनों की आवाजाही हुई बंद

Ankita • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे त्रिलोकपुर में यातायात के लिए बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण कार्य की खुदाई के चलते डंगा ढह गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जिससे सड़क पर भारी जाम लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हाईवे बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें पुल को भी दरारें आई हैं। पुल की अप्रोचिंग खिसकने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया तथा पुल से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद करवा दिया।

प्रशासन-पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को वाया 32मील-सोलदा-त्रिलोकपुर-कोटला कर दिया है, लेकिन इस मार्ग की भी हालत ठीक नहीं है, जिस वजह से लंबा जाम लग रहा है। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है तथा लोगों को लंबे जाम से गुजरना पड़ रहा है।