पडदूनी पंचायत में तेंदुए ने दी दस्तक, गांव में दहशत का माहौल
गांव वालों ने पटाखे फोड़ कर भगाया तेंदुआ
HNN/ पावंटा साहिब
नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पडदूनी गांव के सेम चौधरी के घर के ठीक सामने एक तेंदुआ देखा गया। ग्राम प्रधान सरोज ने खबर की पुष्टि करते बताया कि जब इनके घर के सामने जंगल में तेंदुआ आया तो घर के बाहर बंधे पशु जोर-जोर से रंभाने लगे। सभी पशु जंगल के साथ घर के बाहर बंधे हुए थे।
जिसके बाद घर में मौजूद सभी लोग घर से बहर निकल आए। जैसे ही सेम चौधरी ने जंगल की और देखा तो सामने तेंदुए को देखकर उसके को होश उड़ गए। हालाँकि उन्होंने इस का वीडियो भी शूट किया है। घरवालों ने पटाखे आदि फोड़ कर तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों को जान और माल दोनों की चिंता सता रही है। ग्राम प्रधान सरोज ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।