Loading...

पति से बहस के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग, पीजीआई रेफर

By Ankita Published: 23 Jan 2024, 10:45 AM | Updated: 23 Jan 2024, 10:45 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत नंगल कलां में पति से बहस के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली। आगजनी से महिला बुरी तरह झुलस गई है। आग बुझाते हुए महिला के पति जसवीर सिंह निवासी नंगल कलां का भी हाथ जल गया। फ़िलहाल महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं पुलिस भी मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात पारिवारिक विवाद के चलते दोनों में बहसबाजी हो गई, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। उसने बताया कि देर रात जब वह वापिस आया तो उसकी पत्नी ने फिर बहस की और रसोई में जाकर गैस खुली छोड़ दी।

जसवीर ने बताया कि जब वह गैस बंद करने गया तो पत्नी ने आग जला दी, जिससे कमरे में आग फ़ैल गई। आग की चपेट में आने से पत्नी बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।