लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पद्मावती कॉलेज में आयोजित हुआ रोटरी क्लब नाहन संगिनी का अधिष्ठापन समारोह

Ankita | 1 जुलाई 2023 at 6:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

रोटरी क्लब नाहन संगिनी का अधिष्ठापन समारोह जिला सिरमौर के नाहन स्थित माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित किया गया। अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर अजय सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर अजय सोलंकी ने रोटरी क्लब नाहन व रोटरी संगिनी क्लब नाहन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से रोटरी क्लब व रोटरी संगिनी क्लब नाहन समाज सेवा की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की मदद हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी व परिवारों की मदद रोटरी संगिनी क्लब नाहन ऐसे कार्यों में आगे रहता है।उन्होंने क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर ममता जैन को वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर तैनाती पर बधाई दी तथा निवर्तमान अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के कार्यों की भी सराहना की।

इससे पूर्व रोटरी संगिनी नाहन की निवर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर अंजू अग्रवाल ने क्लब द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। रोटरी संगिनी नाहन की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर ममता जैन आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में रोटरी नाहन संगिनी क्लब समाज सेवा की दिशा में और अधिक कार्य करेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]