लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पब्लिक स्कूल सोलन में 5वें वार्षिक समारोह को डॉ. शांडिल ने किया संबोधित

PARUL | 21 नवंबर 2023 at 5:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण जो व्यक्ति को समाज में अलग पहचान दिलाने में अहम है। डॉ. शांडिल सोलन के सोलन पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा युवा को भविष्य का बेहतर नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवा पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार देकर मुश्किल समय में आगे बढ़ना सिखाती है। इस दिशा में अभिभावकों और अध्यापकों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें। डॉ. शांडिल ने कहा कि समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को मज़बूत बनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल-कूद गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं।

उन्होंने आशा जताई कि आज का कार्यक्रम बच्चों में नए रुचि को सीखने की जिज्ञासा लाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ले. जनरल (सेवानिवृत्त) एस.बी. सेहज पाल इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]