परवाणू में चोरों ने पेयजल के मीटर किए चोरी, दिन दहाड़े दिया वारदात को अंजाम
नूरपुर में दिनदहाड़े चोरी : सैनिक के घर से नकदी और गहने चोरी
HNN/ सोलन
जिला सोलन के परवाणू में पेयजल के मीटर की चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दिन दहाड़े चोरों ने सेक्टर -1ए में सेंध लगाकर 9-10 मीटर खोलकर चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 1 ए में दोपहर 11 से 1 बजे के बीच चोरों ने इस कार्य को अंजाम दिया।
आजकल अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से सड़क पर लोगों की आवाजाही बहुत कम होती है। इसी का फायदा उठाकर चोर लोगों के घरों में घुसकर पेयजल के मीटरों पर हाथ साफ कर रहे हैं।
चोरों ने कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के परवाणू स्थित कोठी व नगर परिषद की वार्ड 9 पार्षद निशा शर्मा के घर को भी नहीं छोड़ा। इसी वार्ड के प्लॉट नंबर 10 के फ्लैट्स से एक बार में ही चोरों ने पांच मीटर चुरा लिए। परवाणू पुलिस थाना प्रभारी मानदास ने पेयजल मीटर चोरी की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है।