Loading...

परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन : डॉ. पाठक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

सिविल अस्पतालों में नए कार्यक्रम के तहत होंगे परिवार नियोजन शिविर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने जानकारी दी कि फरवरी माह में सिरमौर जिले के सिविल अस्पतालों में आयोजित होने वाले परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी नई तिथियों के अनुसार शिविर में भाग लेकर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सिविल अस्पतालों में आयोजित होंगे कैंप
परिवार नियोजन कैंप की नई तिथियां निम्नलिखित हैं:

  • सिविल अस्पताल ददाहू5 और 25 फरवरी
  • सिविल अस्पताल सरांहा11 फरवरी
  • सिविल अस्पताल शिलाई15 फरवरी
  • सिविल अस्पताल राजगढ़22 फरवरी
  • सिविल अस्पताल पांवटा साहिबप्रत्येक गुरुवार

जिला के लोगों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील
डॉ. अजय पाठक ने जिला के सभी नागरिकों से परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शिविर परिवार नियोजन के महत्व को समझाने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम हैं।