Loading...

परिवार संग ननिहाल पहुंची यामी गौतम, बिलासपुरी धाम की करी तारीफ

PRIYANKA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश की बेटी यामी गौतम जो बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है, वह आज मंगलवार को अपने ननिहाल बिलासपुर पहुंची। यहां वह अपने मामा व अन्य रिश्तेदारों से मिली और उसके बाद वापिस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। बता दें कि यामी गौतम जिला मंडी के गोहर की रहने वाली है।

वह कुछ दिन पहले परिवार के साथ अपने घर आई हुई थी। आज सुबह वह अपने परिवार के साथ अपने ननिहाल पहुंची। यहां यामी ने बिलासपुरी धाम की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि मंडी जिला के गोहर में यामी गौतम का अपना काफी पुराना घर है, यहीं नहीं यामी गौतम ने अपनी शादी अपने गांव गोहर में ही की थी। कुछ दिनों से वह गोहर में ही रह रही थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने किसी को भी नहीं दी थी।