Loading...

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी गोबिंद सागर झील, जल्द शुरू होंगी जलक्रीड़ा गतिविधियां

Ankita • 20 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर में गोबिंद सागर झील में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। झील में पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इसके साथ ही झील के साथ लगते कई धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे।

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है। बता दें प्रदेश सरकार से इसके लिए डीपीआर बनाने की मंजूरी मिल गई है। डीपीआर बनाने का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।

पर्यटन विभाग को झील में शिकारे, क्रूज और सभी प्रकार की बोट उतारने के लिए साइट की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भी कोलबांध, गोबिंद सागर झील, चमेरा और पौंग डैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने की घोषणा की है।

Related Topics: