पर्यटकों के लिए बहाल हुआ रोहतांग दर्रा, बर्फीली वादियों का कर सकेंगे दीदार
HNN/ कुल्लू
जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। अब देश विदेश से मनाली आने वाले पर्यटक रोहतांग दर्रा की बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। इस साल 20 दिन पहले आज 24 मई से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
पिछले साल 13 जून से पर्यटको को रोहतांग भेजा गया था। दर्रा बहाल होने से पर्यटन नगरी में समर टूरिस्ट सीजन भी गति पकड़ेगा। रोहतांग के खुल जाने से पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
29 नवंबर 2023 को बर्फबारी केन्कार्न रोहतांग आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद किया गया था। बर्फबारी अधिक होने के बावजूद बीआरओ ने इस साल 20 दिन पहले रोहतांग बहाल किया है।