Loading...

पर्यटक न मिलने से हवाई उड़ाने काफी समय से बंद, हिमाचल के कई क्षेत्रों में आई आपदा असर

Ankita • 7 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू समेत हिमाचल के कई क्षेत्रों में आई आपदा के बाद उड़ान कंपनी को यात्री न मिलने से जुलाई 2023 को सेवा को बंद कर दिया है। इसका असर सूबे में पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। भुंतर हवाई अड्डे के लिए उड़ानों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है।

बता दें कि दिल्ली से भुंतर वाया शिमला चल रही 48 सीटर जहाज की उड़ान दो माह से भी अधिक समय से बंद है। इससे न केवल कुल्लू-मनाली के पर्यटन को झटका लगा है बल्कि धर्मशाला व शिमला के पर्यटन कारोबार भी बुरा असर पड़ा है।

वहीं कुल्लू से जाने वाले लोगों को भी शिमला पहुंचना आसान हो जाता है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बारिश का ऐसा भयंकर रूप देखकर पर्यटक अब पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख नहीं कर रहे है।