Loading...

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

सोलन में सीवरेज डंपिंग पर 20 हजार का जुर्माना, ट्रैक्टर जब्त

सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने दून विधानसभा क्षेत्र के संडोली के समीप हाउसिंग बोर्ड के नाले में सीवरेज डंपिंग करते हुए एक ट्रैक्टर पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित और स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, और जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

अजय यादव ने बताया कि सीवरेज डंपिंग करने वाले ट्रैक्टर को पुलिस विभाग ने जब्त कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों पर लगातार नजर रख रहा है और भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा, प्रदूषण बोर्ड बद्दी के पर्यावरण अभियंता अभिषेक गुप्ता और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Topics: