HNN/ शिलाई
जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में पर्यावरण सुरक्षा के संदर्भ में वन विभाग द्वारा एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के लौजा बीट के वनरक्षक कैलाश तोमर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कैलाश तोमर ने बताया कि पर्यावरण से वातावरण को किस तरह से दूषित होने से बचाना है इस संदर्भ में समूचे भारतवर्ष में पंचायतों तथा विद्यालय के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
पर्यावरण सुरक्षा के अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा विद्यालय परिसर, विद्यालय में लगे देवदार के पौधों, फूलों एवं अन्य पौधों की गुड़ाई, नेलाई, दीवारों में उगी घास, गोद लिए हुए गांव भीब की ओर जाने वाले रास्तों की सफाई, एवं झाड़ियों को काटा गया।
इसके अलावा विद्यालय परिसर से सड़क की ओर जाने वाले रास्ते की भी सफाई की गई। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के 80 स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को जलपान भी करवाया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group