पवन देव को घर की छत के लिए टीन की 30 चादर देकर दिया दिवाली का तोहफा
HNN/ कुल्लू
कार सेवादल संस्था द्वारा जिला कुल्लू के शिरढ गांव निवासी पवन देव को घर बनाने के लिए सामग्री व छत के लिए 30 लोहे की चद्दर देकर उसे दिवाली का तोहफा दिया गया। बता दें, जिला कुल्लू के शिरढ गांव निवासी पवन देव के परिवार में पिछले कई वर्षों से दुखों की जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। पहले इसकी एक बेटी कैंसर की बीमारी से संघर्ष करती हुई भगवान को प्यारी हो गई तथा जितनी भी जमा पूंजी जोड़ कर रखी थी सब इलाज में खर्च हो गई।
जिला कुल्लू वासियों से भी काफी सहयोग मिला तथा बेटी के इलाज करवाते समय अपनी रिहाइश वाले मकान की और ध्यान ना दिया। इस कारण घर की छत पूरी तरह खराब हो चुकी है। पिछले दिनों बारिशों के दिनों में कमरे में रखा सारा सामान, बच्चों की पढ़ाई की किताबें व अन्य सामग्री पानी से खराब हो गई थी। पवन देव को बेटी के इलाज के दौरान भी कार सेवा दल संस्था द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी।
घर की छत की समस्या को देखते हुए संस्था के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मदद करने का वायदा किया और अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया। वहीँ, अब घर भी गिर जाने की स्थिति में है। ऐसे में कार सेवादल संस्था द्वारा घर बनाने के लिए सामग्री व छत के लिए 30 लोहे की चद्दर दी गई।