पशुशाला में भड़की आग, जिंदा जली 16 बकरियां
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत पंचायत देहरियां में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां देर रात एक पशुशाला में आग लग गई। अग्निकांड में 16 बकरियां जिंदा जल गई।
जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड-4 में निर्मला देवी पत्नी स्व. आत्मा राम की पशुशाला में देर रात अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पाया। आगजनी की इस घटना में पशुशाला 16 बकरियां जिंदा जल गई। पंचायत प्रधान व गांव के लाेगाें ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस निर्धन महिला को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।