पशु चिकित्सा अधिकारी के पद हेतु पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।
लोक सेवा आयोग के सचिव ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 10 से 15 जून तक आयोजित किए जाएंगे।
लोक सेवा आयोग ने पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके अलावा एसएमएस और ई-मेल के जरिए भी जानकारी भेज दी है।