Loading...

पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे चार बंदी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / नाहन

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजा काट रहे चार कैदी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें नाहन जेल के कैदी शेर सिंह, राजेश, भगवान और स्टेनली हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता परिवर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही हैं।

गौर रहे कि जिला और प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के लिए दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें सजायाफ्ता 24 कैदियों ने भाग लेकर शतरंज के बोर्ड पर शह और मात का खेल खेला। इसमें शेर सिंह ने पहला, राजेश ने दूसरा, भगवान ने तीसरा और स्टेनली ने चौथा स्थान पाया।