Loading...

पहले की गाली-गलौज फिर लोहे की रॉड से किया वार, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत मारपीट का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने पहले पीड़ित से गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान पीड़ित पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। वही पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।

पवन कुमार पुत्र जगत सिंह निवासी गांव कलवाडा डाकघर व तहसील सुंदरनगर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। पवन कुमार ने बताया कि राकेश उर्फ रॉकी ने पहले बेवजह उससे गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट भी कर डाली।

इतना ही नहीं आरोपी ने रॉड से उस पर हमला भी कर दिया। पीड़ित ने आरोपी की बेटी और उसकी पत्नी पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं।