Loading...

पहाड़ी से गिरकर घायल हुआ बारहसिंगा, वन्य प्राणी विभाग ने किया रेस्क्यू

PARUL • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/श्रीरेणुकाजी

जिला सिरमौर के उपमंडल श्रीरेणुकाजी के वन्य प्राणी अभ्यारण में एक बारहसिंगा पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास श्री रेणुका जी के समीप दनोई पुल के पास राहगीरों ने सड़क किनारे दर्द से कहरा रहे एक बारहसिंगा को देखा।

जिसका वीडियो बना कर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ विभाग हरकत में आया, अन्यथा घायल बारहसिंगा का शिकार होने की भी आशंका थी।

रेणुका जी वन्य प्राणी विभाग के डिप्टी रेंजर विरेन्द्र सिंह ने कहा कि रेणुका जी-संगड़ाह सड़क पर दनोई पूल के समीप से बारहसिंगा को रेस्क्यू कर लिया गया है और पशुपालन विभाग की टीम को इलाज के लिए बुलाया गया है।