Loading...

पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 यातायात के लिए बंद

Ankita • 28 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदु की ओर नेशनल हाईवे-505 पर भारी भूस्ख़लन हुआ है। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बता दें हाईवे बंद होने से चांगो, सुमरा और शलखर सहित काजा और स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा तीन मशीनें और 20 मजदूर यातायात बहाल करने के लिए लगाए हुए हैं। वहीं मार्ग बंद होने से अब सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन द्वारा जल्द ही मार्ग को बहाल किया जाएगा। हालाँकि गनीमत यह रही कि जिस समय पहाड़ी से चट्टानें गिरी उस समय कोई भी वाहन मार्ग से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।