Loading...

पांगी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, लोगो को स्वच्छता का दिया सन्देश

PRIYANKA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

राजकीय महाविद्यालय पांगी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस सात दिवसीय शिविर के दौरान राजकीय महाविद्यालय पांगी के स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमे मुख्य तौर पर क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता का सन्देश दिया गया।

आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने बताया कि घाटी में कनेक्टिविटी कम होने के कारण लोगों को अभी तक विभागों की योजनाओं के बारे में ज्ञान नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों ने योजनाओं की जानकरी कार्यालयों से हासिल कर अपने गांव व आसपास लोगों तक पहुंचाई व उनको जागरूक करने में अपना योगदान दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य व छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों से अपने गांव व आसपास स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह भी किया।