लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांच चोटियां फतह करने वाली बलजीत कौर का सोलन में जोरदार स्वागत

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 12:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में कुनिहार की रहने वाली बलजीत कौर का सोलन में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने खुली जिप्सी में रैली भी की। बलजीत कौर ने 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। बता दें कि बलजीत ने माउंट धौलागिरी (8,167 मीटर), कंचनजंघा (8,586 मीटर), अन्नपूर्णा (8,091), माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर), माउंट लाहोत्से (8,516 मीटर) को अपने कदमों से नापा है।

पांचों चोटिया फतेह करने के बाद बलजीत कौर आज जब अपने घर लौटी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने बलजीत कौर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खुली जिप्सी में ओल्ड डीसी ऑफिस से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक रैली की और बलजीत कौर ने सोलन वासियों का अभिवादन स्वीकार किया। बलजीत कौर के सम्मान में मुरारी मार्केट में लायंस क्लब सोलन वैली की ओर से समारोह किया गया, इसमें बतौर मुख्यातिथि डीसी सोलन भी पहुंची।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]