Loading...

पांवटा की गोरखुवाला पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

मतदान के लिए उत्सुक दिखे गोरखुवाला निवासी

HNN/ पांवटा साहिब

सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा के निर्देशन में उपमंडल पांवटा साहिब की स्वीप टीम ने शनिवार को ग्राम पंचायत गोरखुवाला में ग्रामवासियों को व्यवस्थित मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान निर्धारित करता है कि आप देश के प्रति प्रेम रखते हैं।

क्योंकि चुनाव हमारा राष्ट्रीय पर्व है। स्वीप टीम के सदस्य जोगिंद्र शर्मा ने मतदान का महत्व समझाते हुए अपनी कविता सुनाकर मतदाताओं को जागरूक किया और बताया कि लोकतंत्र में हम सब की भागीदारी जरूरी है।

बीएलओ राम लाल हांडा ने भी मतदाताओं को कहा कि मतदान हमारा राष्ट्रीय पर्व है इस पर्व को प्रत्येक मतदाता द्वारा मतदान कर पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ मनाया जाना चाहिए। खंड समन्वयक रुखसाना ने सभी उपस्थित मतदाताओं को 1 जून 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया और अंत में उपस्थित सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई।