HNN/ पांवटा साहिब
देहरादून में आज ज्योतिष महाकुंभ आयोजित किया गया। बता दें ये सम्मेलन ग्राफिक एरा के कैंपस में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिष सूर्य सम्मान से पांवटा साहिब की सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर डॉक्टर हरलीन कौर को सम्मानित किया।
सम्मेलन में आए युवा अपने करियर और रिलेशनशिप को लेकर चिंतित दिखे। इस दौरान ज्योतिषों के विभिन्न स्टॉल में युवाओं को लंबी लाइन देखने को मिली। युवाओं की समस्या व सवालों के ज्योतिषों ने खुलकर जवाब देने के साथ उपाय भी बताए। उधर, ज्योतिष महाकुंभ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के मैदान में लगे स्टॉल में युवाओं ने डॉ. वाई राखी, आचार्य दीपिका, आचार्य नेहा भटनागर, आचार्य रश्मि, आचार्य अंकिता कंडवाल से युवाओं ने अपने करियर और रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे। ज्योतिषाचार्याें ने बताया, युवाओं अपनी नौकरी, सफलता, विवाह समेत विदेश दौरे को लेकर सवाल किए।

