Loading...

पांवटा के गिरिपार में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के विद्युत उपमंडल पुरुवाला में 33/11 केवी सब स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र में बिजली लाइन के पास से पेड़ों की कटाई व लाइन का मरम्मत कार्य के चलते 8 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के पुरुवाला सहायक अभियंता अरुणदीप सिंह ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पुरुवाला सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले फूलपुर शमशेरगढ़, शिवपुर, अकालगढ़, बरोटीवाला, हरिपुर टोहाना, भूंगरणी, सूरतगढ़, नवादा, मानपुर देवड़ा (क्रशर एरिया) आदि आसपास क्षेत्र में 8 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

पुरुवाला सहायक अभियंता अरुणदीप सिंह ने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने ने कहा कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर भी निर्भर रहेगा।