Loading...

पांवटा के गोविंदघाट बैरियर पर ओवरलोडिंग वाहनों से आरटीओ ने वसूला जुर्माना

PARUL • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर ओवरलोडिंग करने पर वाहनों के चालान काटे गए हैं। आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड की ओर जा रहे तीन ट्रैक्टर और एक ट्रक के ओवरलोड पाए जाने पर वाहन चालकों से तीन लाख नौ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब में दो ट्रैक्टर दिन में सीमित वजन से दोगुना लक्कड़ भर कर सडक़ पर दौड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक ट्रक ईंटों की ओवरलोडिंग कर जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ टीम ने उन वाहनों को पकड़ा और उन पर तीन लाख नौ हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

आरटीओ सोना चौहान ने कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इनके कारण न केवल सरकार का टैक्स चोरी होता है, बल्कि रास्तों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।