Loading...

पांवटा के हाउसिंग बोर्ड के मकान में भड़की आग, एक व्यक्ति झुलसा

By PARUL Published: 27 Jan 2024, 2:42 PM | Updated: 27 Jan 2024, 2:43 PM 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड में एक मकान में अग्निकांड पेश आया है। अग्निकांड में एक 50 वर्षीय व्यक्ति झुलस गया है। घायल की पहचान 50 वर्षीय संजय साहनी के रूप में हुई है। संजय साहनी अपने बेटे और बहू के साथ हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 31 में रहते थे।

इसी दौरान मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई और पूरे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से संजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया है। रात करीब 11:30 बजे पड़ोसियों ने घर से निकल रही आग की लपटों को देखा और इस बाबत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद उनके बेटे और बहू ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं पुलिस थाना पुरूवाला की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags: