Loading...

पांवटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 98.012 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया व्यक्ति

Ankita • 12 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। बता दें पुलिस ने 98.012 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 56 वर्षीय जाकिर हुसैन पुत्र बदरुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 02, भूपपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी से नशे की बड़ी खेप बरामद हो सकती है। जिसके बाद थाना प्रभारी पांवटा साहिब की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान भूपपुर में एक वाहन (HP85-5786) की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट पर 5 बोरियां मिली।

जिसके बाद बोरियों में भुक्की (चूरा-पोस्त) की खेप पाई गई, जिसका कुल वजन 98.012 किलोग्राम पाया गया। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 15, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।