पांवटा पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर किए 36 चालान
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं और चोरियों को मध्य नजर रखते हुए बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात के वाहनों विषेशकर मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर व टिप्पर की चेकिंग हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था।
जिसके चलते सभी पुलिस थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्र मे बिना नम्बर प्लेट के वाहनों की जांच करें और उचित कानूनी कार्यवाही अमल मे लाएं।
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 36 चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत किए गए। जिसमें 15 चालान बिना नम्बर प्लेट और 1 वाहन को 207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कब्जे में लिया गया है।