Loading...

पांवटा में अवैध खनन करते पकड़े 15 वाहन, वसूला जुर्माना

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने 15 वाहनों को अवैध खनन करते काबू किया है। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 15 वाहनों के चालान कर 37500 रुपए का जुर्माना भी वसूला है।

बता दें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर यमुना नदी, गिरि नदी, बाता नदी व टौंस नदी में दबिश दी। इस दौरान नदियों में कुछ ट्रैक्टर व ट्रक अवैध खनन करते पकड़े गए।

जिसके बाद पुलिस टीम ने 15 वाहनों के चालान कर 37500 रुपए का जुर्माना वसूला। डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।