Loading...

पांवटा में घर की छत से गिरकर 9 वर्षीय मासूम की मौत

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में 9 वर्षीय बच्चे की घर की छत से गिर कर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान अधर्व प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी भूपपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधर्व प्रताप सिंह घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सैंटर के लिए रेफर किया गया।

जिसके बाद परिजन बच्चे को देहरादून के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।